-
रामानंद सागर के लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण (Ramayana) को एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है। करीब 33 साल बाद भी इस शो को दर्शकों का वैसा ही अपार प्यार मिल रहा है जैसै तब मिला था। रामायण के दोबारा प्रसारण के साथ ही किरदारों की चर्चा आम हो चली है। रामायण में एक ऐसा किरदार था जिसने पर्दे पर तो भगवान राम से लड़ाई की लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत बड़ा रामभक्त है। जी हां हम बात कर रहे हैं रामायण के रावण की। रावण का किरदार निभाया था अरविंद त्रिवेदी ने। (Photos: Instagram@ramanandsagarramayan)
-
अरविंद त्रिवेदी मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। हालांकि उन्होंने गुजराती सिनेमा में अपना एक ऊंचा मुकाम बनाया है।
-
अरविंद त्रिवेदी गुजराती और हिंदी मिलकर लगभग 300 फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली रामायण में निभाए लंकेश के किरदार से।
-
अरविंद त्रिवेदी ने रावम का ऐसा अमर किरदार निभाया कि लोग असल जीवन में भी उन्हें रावण जैसा ही समझने लगे थे। हालांकि इसके बिल्कुल विपरीत अरविंद बहुत बड़े राम भक्त हैं।
-
वैसे अरविंद त्रिवेदी संयोग से ही रावण बने थे। दरअसल वह रामानंद सागर की रामायण में केवट का ऑडिशन देने पहुंचे थे।
-
एक इंटरव्यू में अरविंद त्रिवेदी ने बताया था कि वह रामानंद सागर से केवट का किरदार मांग रहे थे। लेकिन रामानंद सागर ने उन्हें स्क्रिप्ट थमा दी। स्क्रिप्ट पढ़कर अरविंद त्रिवेदी ने कुछ जवाब नहीं दिया और वहां से चल दिए। रामानंद सागर के मन में ना जाने क्या आया। उन्होंने अरविंद को रोककर बोल दिया कि बस मुझे अपना रावण मिल गया है।
-
रावण का किरदार पाकर अरविंद भी चौंक गए। उन्होंने रामानंद सागर से पूछ लिया कि मैंने तो कोई डायलॉग भी नहीं बोला, फिर मुझे क्यों दे रहे ये रोल। इसपर रामानंद सागर ने जवाब दिया कि तुम्हारी चाल-ढाल, मुख पर तेज औऱ क्रोध उसी तरह है जैसा मैं अपने रावण में देख रहा हूं।
-
इस तरह केवट का ऑडिशन देने पहुंचे अरविंद त्रिवेदी रामानंद सागर में रावण बने और हमेशा के लिए इस किरदार को लेकर अमर हो गए। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/see-the-inside-photos-of-deepika-chikhaliya-house-who-played-sita-in-ramayana/1361432/ “>देखिए अंदर से कैसा दिखता है ‘रामायण’ की सीता का घर, दीपिका ने बिजनेसमैन से की थी शादी
